Posts

Showing posts from November, 2025

रामायण का चतुर्थ कांड : किष्किंधा कांड

Image
       रामायण का चौथा कांड " किष्किंधा कांड" है। यह रामायण ग्रंथ के सात कांड में सबसे छोटा कांड है। किष्किंधा कांड में हनुमान के द्वारा सुग्रीव से मिलन और मित्रता, बाली-वध, वानर सेना का गठन और सीता मैया की खोज में हनुमानजी का लंका गमन आदि प्रसंग हैं। राम और लक्ष्मण पंपा सरोवर के निकट सीता की खोज में भटक रहे थे। तभी ब्राह्मण के वेश में हनुमानजी आए। और अत्यंत मधुरता से हाथ जोड़  बोले -" हे महापुरुषों !   आप अत्यंत तेजस्वी और पराक्रमी जान पड़ते हैं। आप किसी चिंता से व्याकुल भी दिखाई देते हैं। मैं आपकी क्या सहायता कर सकता हूं ।" राम,लक्ष्मण हनुमान के ज्ञान विनम्रता और सद्भावना से उन पर मोहित हो गए। श्रीराम ने कहा - " हम आपकी विनम्रता और बुद्धि से प्रभावित हुए हैं। हम आपको अपना मित्र मानते हैं।" हनुमानजी ने उन्हें सुग्रीव से मिलाया। राम ने अपनी व्यथा सुनाई - " मेरी पत्नी सीता का हरण हो गया है। हम दोनों भाई उन्हीं की खोज में निकले है।" सुग्रीव ने कहा - " मित्र, मेरे भाई बाली ने भी मेरा राज्य और मेरी पत्नी रूमा छीन लिए हैं।" राम बोले, मित्र आ...